फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One thousand people attended the Chief Minister's Jan Arogya Mela; the majority were suffering from fever.

Amroha News: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे एक हजार लोग, अधिकांश बुखार पीड़ित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
One thousand people attended the Chief Minister's Jan Arogya Mela; the majority were suffering from fever.
अमरोहा/मंडी धनौरा। जिले की 25 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। करीब एक हजार मरीज उपचार और दवा लेने पहुंचे। इनमें बुखार और एलर्जी के मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों के ब्लड सैंपल भी लिए गए। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने रजबपुर और कुंदरकी भूड़ पीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ग्रामीणों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेलों का आयोजन किया जाता है। शहर की छेबड़ा और कटकुई पीएचसी समेत धनौरा के अस्पताल में भी मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राहुल ने बताया कि सीएचसी में सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं।
विज्ञापन



आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट नदारद, 40 मरीज बुखार से पीड़ित
हसनपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट तैनात नहीं था। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अक्षय नागर भी अवकाश पर थे। लैब टेक्नीशियन राजीव कुमार और स्टाफ नर्स सर्वेश व दीपक मरीजों को दवाएं वितरित करते मिले। मेले में 112 मरीज पहुंचे, जिनमें 40 बुखार और 30 खांसी से पीड़ित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



डिडौली में 21 मरीजों की जांच
डिडौली में आयोजित आरोग्य मेले में 21 मरीजों की जांच हुई। इनमें 12 बुखार, छह चर्म रोग और तीन खांसी से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने जांच के बाद दवाएं देकर सावधानी बरतने की सलाह दी।



बदलते मौसम में बढ़े स्किन एलर्जी के मरीज
कैलसा। नन्हेड़ा अल्यारपुर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 36 मरीजों की जांच की गई। डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि तीन मरीज बुखार और 12 एलर्जी से पीड़ित मिले। मौसम में बदलाव के कारण एलर्जी, खुजली, दाद और घमोरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। सभी को दवाएं दी गईं और जरूरी सलाह दी गई। संवाद
..........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed