{"_id":"6636a73ee8917871350ebcc7","slug":"public-service-center-operator-ate-pesticide-died-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-118065-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कलह में जनसेवा केंद्र संचालक ने खाया कीटनाशक, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कलह में जनसेवा केंद्र संचालक ने खाया कीटनाशक, गई जान
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक ने घरेलू कलह के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी तीस वर्षीय युवक जनसेवा केंद्र चलाता था। कई दिनों से परिवार के लोगों के साथ उसका किसी बात पर मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते शुक्रवार को उसने घर में ही कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों ने उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- --