फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest og villagers in collectrate

तीन माह से नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन .

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest og villagers in collectrate
अमरोहा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गालिब बाड़ा के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तीन महीने से राशन का वितरण नहीं करने का आरोप लगाया। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर जांच के बाद कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे दर्जनभर ग्रामीणों ने राशन डीलर कुलवंत सिंह पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी को शिकायती पत्र सौंपा। आरोप है कि राशन विक्रेता कार्डधारकों से मशीन पर अंगूठे लगवा लेता है। लेकिन राशन वितरण नहीं करता। आरोप है राशन मांगने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने को अमादा हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है राशन डीलर कुलवंत सिंह पिछले तीन माह से राशन का वितरण ही नही किया और न ही तेल, नमक, चना आदि का वितरण किया। उन्होंने उन्होने डीएम को पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में राहुल चौहान, सुरेश जाट, निर्देश कुमार, जीत कुमार, विजेंद्र कुमार, लक्की, बाला जाट, नितिन कुमार, दिनेश कुमार, रिंकू, सुरेद्र सिंह सुनीता, सीमा, विरमो, केला, ऊषा, रूबी, आशा, सरिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed