फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of sp workers

हसनपुर में महंगाई के विरोध में सपाइयों ने जुलूस निकाल दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
protest of sp workers
हसनपुर (अमरोहा)। पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस के दामों में हो रही वृद्धि से नाराज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर तहसील गेट पर धरना दिया। इस दौरान सपाइयों की एसडीएम-सीओ से नोकझोंक हुई। क्योंकि , धरना तहसील परिसर में प्रस्तावित था, लेकिन प्रशासन ने सुबह से तहसील का गेट बंद कर दिया। धरने की वजह से काफी देर तक हसनपुर-अतरासी मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सपाइयों ने अतरासी चौराहा से तहसील गेट तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद तहसील गेट पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जबकि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में पेट्रोल 35 रुपये तक करने की घोषणा की थी। लेकिन, दिनोंदिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने चार साल में गन्ने के दाम में एक रुपया भी नहीं बढ़ाया है। यूरिया का बोरा 50 किलो से घटाकर 45 किलो का कर दिया गया है। बिजली के बिल दोगुना कर दिए गए हैं। उन्होंने सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर संदीप गुर्जर, जाकिर प्रधान, गुलाब सिंह खड़गवंशी, फैसल अलवी, जयसिंह खड़गवंशी, हेमराज गुर्जर, जफर जुरीद, शकील चौधरी, दीपक त्यागी, नवल कुमार, अधिवक्ता अंशू त्यागी, साजिद खान, गफ्फार खान, रूबी कौसर, पवन अग्रवाल, अब्दुल चौधरी, अजमान खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed