फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   protest of farmers

आज कलेक्ट्रेट में गरजेंगे किसान नेता, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों ने कृषि कानूनों के विरोध में 14 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। तीनों प्रमुख संगठनों ने कलक्ट्रेट में धरना देने का एलान किया है। इसके चलते प्रशासन भी सतर्क हो गया है। कलेक्ट्रेट और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी।
विज्ञापन

भाकियू भानू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पदाधिकारी और किसान दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट में आएंगे। वह डीएम का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ काम कर रही है। प्रदेश सरकार चीनी लॉबी पर अंकुश लगाने में नाकाम है। अब तक गन्ने की कीमत तय नहीं हो सकी है। भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष उम्मैद सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक लोग गन्ने से जुड़े हैं लेकिन सरकार पूरी तरह उदासीन है। जिले के विभिन्न इलाकों के किसान दिन में 11 बजे कलक्ट्रेट में आएंगे। भाकियू अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि किसानों की मांगों की सरकार अनेदखी कर रही है। इसके चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। किसानों ने आरपार की लड़ाई का मूूड बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed