{"_id":"60ef3b528ebc3ebf550de101","slug":"protest-of-cleaning-workers-jpnagar-news-mbd395727970","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भड़के सफाई कर्मचारियों का धरना, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भड़के सफाई कर्मचारियों का धरना, नारेबाजी
विज्ञापन
अमरोहा। वेतन नहीं मिलने पर भड़के पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विकास भवन में धरना दिया। डीपीआरओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि 6.5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित है, लेकिन एरियर, वेतनवृद्धि और एसीपी का लाभ नहीं दिया जा रहा है। डीपीआरओ ने एक दिन की मोहलत मांगी, जिसके चलते धरना स्थगित कर दिया गया। सफाई कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल 15 जुलाई की शाम पांच बजे डीपीआरओ से मिलेगा। उन्होंने भुगतान नहीं मिलने पर 16 जुलाई से धरना शुरू करने का एलान किया है।
जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, नवाब खान और महेश कुमार की अगुवाई में सफाई कर्मचारी बुधवार को कार्य स्थल पर नहीं गए। वह विकास भवन परिसर में एकत्र हुए, जहां उन्होंने डीपीआरओ वाचस्पति झा की कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि 465 सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा कुल 1,086 सफाई कर्मचारियों का दो वर्ष से एरियर भी बकाया है। 270 सफाई कर्मचारियों का वेतन वृद्धि बाधित है। वहीं 360 सफाई कर्मचारियों को एसीपी के लाभ से वंचित हैं, जिसके चलते सफाई कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
इसके बाद डीपीआरओ ने प्रतिनिधिमंडल को कार्यालय में बुलाया। उनसे एक दिन की मोहलत मांगी। सफाई कर्मचारियों का दावा है कि जारी पत्र में 15 जुलाई को शाम पांच बजे कार्यालय में बुलाया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में समरपाल सिंह, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रहीस अहमद, शेखर पंवार, विनोद कुमार आदि रहे।