फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Progressive farmers honored on Farmer's Day

Amroha News: किसान दिवस पर प्रगतिशील किसान सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Progressive farmers honored on Farmer's Day
अमरोहा। कलक्ट्रेट परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। वहीं, आयोजित गोष्ठी में किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जबकि, सम्मानित हुए किसानों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार त्यागी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। डीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों के लिए व उनके उत्थान के लिए विकास के लिए प्रगति के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। भूमि सुधार, उन्नत शील बीज, सिंचाई, कृषि उत्पादों की मार्केटिंग कृषि की नई तकनीकी उत्पाद की बाजार तक पहुंच सहित अन्य विभिन्न बिंदुओं पर अनेक कानून लाकर किसानों की स्थिति को सुधार करने का कार्य किया। उन्होंने आधुनिक खेती और जैविक खेती तकनीकी आधार पर खेती पर बल दिया। कहा कि किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ते हुए उर्वरकों का कम प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसानों को माला पहनकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किय। उसके बाद हुई गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि राम प्रवेश व कृषि वैज्ञानिक विशेषज्ञों ने जैविक खेती और श्री अन्न की खेती करने के प्रति किसानों को जागरूक किया। वहीं इससे पूर्व डीएम, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा व एडीएम सुरेंद्र कुमार चहल ने कृषि विभाग द्वारा उन्नतशील प्रजातियों के लगाए गए स्टाॅलों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लगाए गए विभिन्न स्टाॅल
कलक्ट्रेट परिसर में कृषि विभाग द्वारा मत्सय पालन, हरी सब्जी, गन्ना, काला चावल व गेहूं, जैविक गुड़, शहद समेत अन्य स्टॉल लगाए गए। जिसके तहत किसानों को विभिन्न जानकारियां दी गईं। वहीं, अधिकारियों ने भी स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed