फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Private hospital employee beaten by attendants

Amroha News: निजी अस्पताल के कर्मचारी को तीमारदारों ने पीटा

Tue, 04 Nov 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Private hospital employee beaten by attendants
डिडौली (अमरोहा)। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के कर्मचारी के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के दिल्ली रोड के रहने वाले नाजिम डिडौली थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित जीवन 24 अस्पताल में तैनात हैं। उनका आरोप है कि एक नवंबर की सुबह 6:30 बजे हादसे में घायल शमशाद व फारूक निवासी अल्लाहबख्शपुर गढ़मुक्तेश्वर अस्पताल में आए थे। इनमें शमशाद की हालत गंभीर थी। शमशाद के भाई जमशेद और साले जान मोहम्मद ने उन्हें भर्ती कराया था। इस दौरान शमशाद के परिचित नफीस चौधरी ने फोन पर वार्ताकर मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बताया और उनके कहने पर इलाज शुरू कर दिया। रात को मरीजों के परिजन व 10 से 15 अज्ञात लोग अस्पताल में इकट्ठे हो गए। दोनों मरीजों को ले जाने के लिए कहा। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने दोनों मरीजों के कागज तैयार कर छुट्टी दे दी। आरोप है कि इस दौरान जान मोहम्मद, नफीस, जमशेद और कुछ अज्ञात ने मरीज का सही इलाज नहीं करने की बात कहकर गाली-गलौज शुरू कर दी। नाजिम ने विरोध किया तो तीनों ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed