{"_id":"57f553e54f1c1bcd4e270818","slug":"political-news-cabinet-minister-kamal-and-mahaboob","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय जुलूस के दौरान कैबिनेट मंत्रियों के समर्थक भिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय जुलूस के दौरान कैबिनेट मंत्रियों के समर्थक भिड़े, मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के धनौरी अहीर गांव में जिला पंचायत के उप चुनाव में जीत के बाद निकाले जा रहे जश्ने जुलूस के दौरान पटाखा छोड़ने को लेकर कैबिनेट मंत्री महबूब अली और कमाल अख्तर के समर्थकों में तनातनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर थाना पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक बवाल कर रहे लोग फरार हो गए।सात के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
जिला पंचायत के वार्ड-26 के उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के नजदीकी आकिब चौधरी की पत्नी सुबूर चौधरी उर्फ दीप्ति भरारा की जीत हुई है, जबकि कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई भूरे उर्फ महमूद की पत्नी फात्मा अली को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार की देर रात धनौरी अहीर गांव में दीप्ति भरारा के समर्थक जश्न मनाते हुए जुलूस निकाल रहे थे।
गांव का ही फिरासत जीत की खुशी में आतिशबाजी छोड़ रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने यह कहते हुए फिरासत के साथ मारपीट कर दी कि उनके घाव पर नमक छिड़क रहा है। जुलूस के दौरान मारपीट होने से गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस निकाला गया। फिरासत ने छह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। थाने से कोई दरोगा गया होगा। जिसने उनको नहीं बताया।
विज्ञापन
गांव धनौरी अहीर में मारपीट का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, न ही किसी समर्थक से कोई ऐसी सूचना मिली है। महबूब अली, कैबिनेट मंत्री।
गांव में जुलूस निकलने के दौरान कोई मारपीट हुई है, ऐसा कोई मसला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। कमाल अख्तर, कैबिनेट मंत्री।