फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   political

टिकट...आलाकमान तय करेगा, बूथ स्तर तक हम हैं तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
political
अमरोहा। नौगांवा-सादात विधानसभा उप चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों में सरगर्मी बढ़ गई है। बूथ कमेटियों के गठन को आखिरी रूप देने में जुट गए हैं। पुरानी वोटर लिस्ट बूथ स्तर पर भेज दी गई है। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के जिलाध्यक्षों का दावा है कि संगठन पूरी तरह तैयार है। कहा है कि टिकट किसे मिलेगा ...यह आला कमान तय करेगा। लेकिन हम लोग पूरी तरह चुनाव में जीत के लिए जुट गए हैं।
विज्ञापन

बूथ स्तर तक पार्टी का काम चल रहा है। पुरानी वोटर लिस्ट कार्यकर्ताओं के बीच भेज दी गई है। वोटरों से संपर्क अभियान जारी है। बृजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन

संगठन पूरी तरह तैयार है। विधानसभा क्षेत्र को सेक्टर, जोन और मुख्य जोन में बांटा गया है। बूथवार वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। ओमकार कटारिया, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हैं। बूथ कमेटी गठित की जा चुकी है। उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। हम लोग क्षेत्र में जनता के बीच संपर्क कर रहे हैं। निर्मोज यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
चुनाव को लेकर दल पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता हैं। न्याय पंचायत वार कार्यक्रम तय किया गया है। हाईकमाने जो भी निर्णय करेगा उस पर अमल करेंगे। योगेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष, रालोद

तैयारी पूरी है। बूथ स्तर तक कमेटी गठित है। नौ, 10 और 11 बूथ पर सेक्टर बनाए हैं। क्षेत्र में रोजाना भ्रमण कर रहे हैं। जनता का साथ मिल रहा है। सोमपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed