{"_id":"6ab97871a2af40ae080a3805","slug":"police-reached-meerut-and-sonipat-to-investigate-the-gang-rape-at-the-farmhouse-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-174094-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए पुलिस मेरठ-सोनीपत पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए पुलिस मेरठ-सोनीपत पहुंची
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर के झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म में जांच अब मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज तक पहुंच गई है। घटना से पहले युवती कहां-कहां गई और फार्म हाउस तक कैसे पहुंची, इसकी कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस टीम मेरठ और सोनीपत पहुंची है।
सोनीपत से गढ़मुक्तेश्वर तक रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा और अन्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एसएसआई नरेश पाल राणा, दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद और सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव व हेड कांस्टेबल मोहित की सीडीआर भी जांच के लिए निकलवाई गई है। एसएसआई पर फार्म हाउस में कमरा दिलाने का आरोप है।
अब जांच का सबसे अहम हिस्सा डिजिटल साक्ष्य बन गया है। पुलिस युवती और आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन, आपसी बातचीत और घटनाक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी की कड़ियां जोड़ रही है। इसके साथ ही रास्ते में लगे कैमरों की फुटेज से भी घटनाक्रम की पुष्टि करने का प्रयास किया जा रहा है। फार्म हाउस के केयरटेकर और चौकीदार के बयान भी जांच में अहम हिस्सा बनेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि मामले में डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। मजबूत साक्ष्यों के साथ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
22 सितंबर की रात झूलपुरी के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में हसनपुर पुलिस ने हसनपुर कोतवाली में तैनात दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर लालाराम और हेड कांस्टेबल मोहित को गिरफ्तार किया था। चारों फिलहाल बिजनौर जेल में बंद हैं।