{"_id":"5ddd660f8ebc3e54f57b018d","slug":"police-girls-workers-jpnagar-news-mbd3306606182","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मियों को समस्या जानेंगी सहेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मियों को समस्या जानेंगी सहेली
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस द्वारा तैयार किया गया लोगो।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नई महिला पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसपी ने एक नई पहल शुरू की है। सीओ धनौरा के नेतृत्व में 16 सदस्यीय सहेली टीम बनाई है। इस टीम में दरोगा और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। टीम के सभी सदस्य नई महिला सिपाहियों के साथ ग्रुप बनाएंगे। सभी अपने ग्रुप मेंबरों के साथ बैठक करेंगे। टीम उनकी समस्या और थानों में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानेंगी। साथ ही उन्हें पुलिसगिरी सिखाएंगी। इसके बाद टीम सदस्य इसकी रिपोर्ट सीओ को सौंपेंगी। जिसके बाद उच्चाधिकारियों के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
जनपद में 217 महिला पुलिस कर्मी हैं। जो पुलिसगिरी से ज्यादा दूसरे कामों में ध्यान रखती हैं। उनके अंदर ड्यूटी को लेकर भी गंभीरता दिखाई नहीं पड़ती। कई बार वह अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर तनाव में रहती हैं तो कभी ड्यूटी को लेकर, कभी अपने सीनियरों का टॉर्चर से परेशान। इसके अलावा उन्हें थाने में कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। महिला पुलिस कर्मियों को समस्याओं के निस्तारण और उन्हें पुलिसगिरी सिखाने के लिए एसपी ने सहेली टीम का गठन किया है। इस टीम में सीओ मोनिका यादव के अलावा महिला दरोगा और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। सहेली टीम की सभी सदस्य नई महिला पुलिस कर्मियों के साथ अपना ग्रुप बनाएंगी। महीने में एक दिन उनके साथ बैठक करेंगी। साथ ही उन्हें पुलिसगिरी सिखाएंगी। उसकी समस्या सुनेंगी। साथ ही थाने में होने वाली सही-गलत गतिविधियां जानेंगी। इसके महिला कर्मियों के लिए खेल, फिटनेस, हर्ष भवन में फिल्म देखना व अन्य मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट सीओ को सौंपी जाएगी। जो उच्चाधिकारियों के अमल में लाई जाएगी। जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
महिला पुलिस कर्मी अपनी समस्या बताने में झिझकती हैं। वह अपनी समस्या बेझिझक रख सकें। इसके लिए सहेली टीम का गठन किया गया है। इस टीम की सदस्य कर्मियों के साथ बैठक कर उनकी समस्या जानेंगी। साथ ही उनके लिए फिटनेस, खेलकूद और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद उनकी समस्या का निस्तारण कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
- डॉ. विपिन ताडा, एसपी अमरोहा