फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police arrested five cattle smugglers

Amroha: पुलिस ने नाकाम की गोकशी करने की कोशिश, पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2023 03:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Apr 2023 03:13 PM IST
सार

सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पौने छह बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रहमापुर के जंगल में सरकारी नलकूप के पीछे खेतों में गोकशी की तैयारी है। खबर मिलते ही थाना पुलिस ने जंगल में दबिश दी।

विज्ञापन
Police arrested five cattle smugglers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुखबिर की सूचना गजरौला पुलिस ने गोकशी करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। रहमापुर के जंगल में दबिश देकर पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित पांच गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक गोवंशीय पशु और वध करने के उपकरण बरामद किए। पशु तस्करी में इस्तेमाल वाली डीसीएम बरामद की है।

विज्ञापन


सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पौने छह बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रहमापुर के जंगल में सरकारी नलकूप के पीछे खेतों में गोकशी की तैयारी है। खबर मिलते ही थाना पुलिस ने जंगल में दबिश दी। देखा गोतस्करों ने जमीन पर पड़े एक गोवंशीय पशु को रस्सी से बांध रखा है। अचानक जंगल में पहुंचे पुलिस कर्मियों को देख गोतस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव ढक्का के छीपा वाला मोहल्ला निवासी इंतजार व उसके भाई दिलशाद, रजबपुर थानाक्षेत्र के टाडा निवासी नन्हे, गजरौला के कटाई निवासी नवाजिश व फतेहपुर टिकिया निवासी फहीम को गिरफ्तार किया। मौके से वध करने के उपकरण बरामद किए। पूछताछ में बताया कि डीसीएम मेरठ के सरधना निवासी आसिफ की है। जिससे वह पशु तस्करी करते हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का चालान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed