{"_id":"68d6f866e6ad8f0f330d8503","slug":"police-arrested-a-history-sheeter-wanted-in-cow-slaughter-case-from-delhi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-148581-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोकशी में वांछित हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोकशी में वांछित हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दिल्ली से दबोचा
Sat, 27 Sep 2025 11:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
सैदनगली। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित हिस्ट्रीशीटर को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सलीम निवासी सैदनगली थाने का हिस्ट्रीशीटर और एक सक्रिय गैंग का सदस्य है। उस पर गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि गोकशी के आरोपी सलीम की दिल्ली के शाहीन बाग में होने की सूचना मिली थी। इस पर सैदनगली पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची। थाना शाहीनबाग में सूचना देने के बाद वहां के पुलिस बल के साथ ओखला के अबुल फजल मोहल्ले में छापा मारा जहां से सलीम निवासी मोहल्ला कुरैशियान, सैदनगली को गिरफ्तार किया गया।
सीओ के मुताबिक सलीम ने बताया कि वह अपने साथियों दानिश, शुएब, और नदीम के साथ मिलकर आवारा गोवंशीय पशुओं का वध करता था। उसने कबूल किया कि उन्होंने एक सितंबर की रात अमरोहा-संभल सीमा पर स्थित ग्राम चांदपुर और मथना के बीच में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके अवशेष मौके पर मिले थे। सीओ ने बताया कि सलीम शातिर किस्म का अपराधी है, जो आर्थिक लाभ के लिए गोकशी करता था और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके मांस को दिल्ली में बेच देता था।