फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Photo of female teacher with snake around her neck goes viral

Amroha News: गले में सांप डाल कर महिला शिक्षिका का फोटो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Photo of female teacher with snake around her neck goes viral
गजरौला(अमरोहा)। गले में सांप डाल कर उसका फोटो वायरल करना शिक्षिका को महंगा पड़ गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका और प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षिका ने अपने गले में सांप डाल रखा है। बराबर में स्कूली बच्चे खड़े हैं। फोटो गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित संविलियन विद्यालय का बताया जा रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर उसका फोटो देखा तो तरह-तरह के कमेंट करने लगे। मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह हैरत में रह गए। क्योंकि कुछ महीने पहले ही खुंगावली की चार शिक्षिकाओं का रील बनाते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। जिससे विभाग की फजीहत हुई थी। अब सांप गले में डाल एक और शिक्षिका ने फजीहत करा दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर में आखिर ऐसी हरकत करने की मन में भी कैसे आ जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद का कहना है कि शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed