फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Petty dealers flee after stealing cables and wires worth Rs 15 lakh

Amroha News: 15 लाख कीमत का केबल, तार चोरी कर भागे पेटी डीलर

Sat, 22 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Petty dealers flee after stealing cables and wires worth Rs 15 lakh
गजरौला। पेटी डीलर ठेकेदार के यहां से 15 लाख रुपये कीमत का एबीसी केबल और तार चोरी कर भाग गए। ठेकेदार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव भीकनपुर शुमाली निवासी हरिओम ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मध्य प्रदेश के राजपुर जिले के बडवानी में उनकी साइट चल रही थी। उन्होंने एक कंपनी से लाइट का काम ले रखा है। हसनपुर क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी एक व्यक्ति को तीन महीने पूर्व पेटी पर काम दिया था। उसने दीपावली तक काम सही किया लेकिन 12 नवंबर को ठेकेदार की साइट से 14 सौ मीटर नया एबीसी केबल, 3000 मीटर तार, 10 क्विंटल पुराना एबीसी केबल और अन्य सामान साइट से चोरी कर भाग गए। इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। कंपनी उन पर दबाव बना रही है कि या तो माल वापस कर दो या पैसे दे दो। कंपनी ने उनका पांच लाख रुपये का भुगतान रोक लिया है। ठेकेदार ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed