{"_id":"68ba03a01c083edebc055e08","slug":"pet-tomorrow-static-magistrates-will-be-posted-at-the-centre-50-percent-of-the-teachers-will-be-outsiders-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-147021-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी कल : केंद्र पर तैनात होंगे स्टेटिक \nमजिस्ट्रेट, 50 प्रतिशत शिक्षक होंगे बाहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी कल : केंद्र पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 50 प्रतिशत शिक्षक होंगे बाहरी
Fri, 05 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। परीक्षा के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर 50 फीसदी शिक्षक बाहरी रहेंगे। बृहस्पतिवार को सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को उनके दायित्व समझाते हुए परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश भी दिए गए।
जिले में उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन छह व सात सितंबर को दो-दो पालियों में होगा। परीक्षा के आयोजन के लिए तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जहां परीक्षा के लिए तैयारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, बिजली, प्रकाश आदि की व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जाएगा। हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
हर परीक्षा केंद्र पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक आंतरिक व पचास फीसदी कक्ष निरीक्षक बाह्य होंगे। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरे जनपदों के आने वाले परीक्षार्थियो के वाहनों के लिए की गई पार्किंग व्यवस्था
अमरोहा। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। छह और सात सितंबर को चलने वाली परीक्षा के लिए यातायात पुलिस ने भी रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत शहर में कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही बाहर से आने वाले परीक्षर्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि जीजीआईसी कॉलेज के वाहनों के लिए टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कुंदन इंटर काॅलेज के वाहनों की पार्किंग स्कूल के प्रांगण में की जाएगी। जीआईसी काॅलेज के वाहनों के लिए रेलवे माल गोदाम के खाली मैदान में पार्किंग रहेगी। आईएम इंटर काॅलेज और जेएस हिंदू डिग्री काॅलेज व जेएस हिंदू इंटर काॅलेज के वाहनों को रामलीला ग्राउंड जेएस हिंदू काॅलेज के सामने की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन वैकल्पिक मार्गाें से गुजरेंगे वाहन
- अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास व पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद की ओर जाएंगे।
- नौगांवा सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- नौगांवा सादात से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास व धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
- अतरासी चौकी से अमरोहा की ओर जाने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड होते हुए बंबूगढ़ चौराहे से कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- शहर अमरोहा से जोया/दिल्ली (हाईवे) की ओर जाने वाला वाहन कांकरसराय से बंबूगढ़ से जोया की ओर जाएंगे।
- शहर अमरोहा से नौगांवा सादात की ओर जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से बाईपास होते हुए नौगांवा की ओर जाएंगे।
- जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा कैलसा रोड होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
- कोई भी ई-रिक्शा व ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर नहीं आएगा, सभी कैलसा बाईपास होते हुए काठ रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
नोट : बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थिति रीगल 77 होटल तक सभी प्रकार के ई-रिक्शा व ऑटो पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।