Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PET: 39% skipped the exam in the first session, and 35% in the second.

पीईटी : पहली में 39 तो दूसरी में 35 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
PET: 39% skipped the exam in the first session, and 35% in the second.
अमरोहा। प्राथमिक अर्हत परीक्षा-2026 (पीईटी) में शुक्रवार को दोनों पालियों में 63.17 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली में 61.02 और दूसरी में 65.31 प्रतिशत उपस्थिति रही। दोनों पालियों में 14208 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 8975 ने परीक्षा दी और 5233 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस शतानंद शर्मा ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए थे। इनमें आठ केंद्र अमरोहा शहर में, जबकि अन्य केंद्र जोया, गजरौला, नौगावां सादात और मंडी धनौरा क्षेत्र में बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसमें 7104 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4335 ने परीक्षा दी, जबकि 2769 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस तरह पहली पाली में 61.02 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पाली में भी 7104 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 4640 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 2464 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 65.31 रहा।
विज्ञापन

पहली पाली के मुकाबले दूसरी पाली में 305 अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति करीब 4.29 प्रतिशत अधिक रही। हालांकि कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से करीब 37 प्रतिशत परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed