फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   PCS Pre Exam Today: Entry to the Center Will Be Given After Biometric Process

पीसीएस प्री परीक्षा आज: बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद मिलेगा केंद्र पर प्रवेश

Sun, 12 Oct 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 12 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
PCS Pre Exam Today: Entry to the Center Will Be Given After Biometric Process
अमरोहा के कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में पीसीएस परीक्षा के लिए सीटिंग प्लान करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
अमरोहा। पीसीएस, एसीएफ व आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज 15 केंद्राें पर किया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षा में कुल 7008 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा संचालित होने वाली पीसीएस समेत एसीएफ व आरएफओ की परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा लिया गया है। समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने सभी केंद्रों पर बिजली, पानी समेत सभी जरूरी सुविधाओं को पूरा करने के निर्देश दिए थे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। केंद्र पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसी वजह से सभी अभ्यर्थियों को 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

---

हर केंद्र पर होंगे सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट
परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अलावा हर केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी शिक्षक दूसरे स्कूलों के तैनात किये जाएंगे। परीक्षा के संबंध में कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस ले जाने पर पाबंदी
परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी बरती जाएगी। कोई भी अभ्यर्थी केंद्र पर किसी भी तरह की इलैक्ट्राॅनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, डिजीटल वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर आदि ले जाने पर पाबंदी रहेगी।

----
इन केंद्रों पर होगा परीक्षा का आयोजन

- एकेके इंटर कॉलेज अमरोहा
- आईएम इंटर कॉलेज अमरोहा
- जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा
- कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा
- राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा
- सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर जोया
- श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर, नौगांवा सादात
- श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज धनौरा
- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज धनौरा
- ज्ञान भारती इंटर कॉलेज गजरौला
- शिव इंटर कॉलेज गजरौला
- जेएसएच पीजी कॉलेज, ब्लॉक- ए, अमरोहा
- जेएसएच पीजी कॉलेज, ब्लॉक- बी, अमरोहा
- भगवत सरन इंटर कॉलेज, जोया
--------------

परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए शिक्षा विभाग तत्पर है।- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed