फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Payment sent to the account of the deceased worker, notice issued

Amroha News: मृतक मजदूर के खाते में भेजा भुगतान, नोटिस जारी

Sun, 06 Jul 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Payment sent to the account of the deceased worker, notice issued
अमरोहा। हसनपुर की ग्राम पंचायत पतेई भूड़ में शिकायत के बाद हुई जांच में ग्राम प्रधान वित्तीय अनियमितता की दोषी पाई गईं हैं। ग्राम प्रधान ने मृतक मनरेगा मजदूर के खाते में भी मजदूरी की रकम भेज दी, जिसके बाद डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राजीव कुमार, लोकेश कुमार, अशोक सिंह आदि ने डीएम को शपथपत्र भेजकर ग्राम प्रधान आरती देवी पर गांव में हुए विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत की थी। डीएम ने डीपीआरओ व आरईडी के सहायक अभियंता को जांच सौंपी थी, जिसमें चार बिंदुओं में ग्राम प्रधान को दोषी माना गया है। जांच आख्या के अनुसार पतेई भूड़ में खेम सिंह के खेत का समतलीकरण कार्य न कराकर शासकीय धनराशि 60,384 का दुरुपयोग करने, मृतक सुंदरपाल के खाते में मनरेगा मजदूरी का भुगतान करने, अंतिम दर्शन का चबूतरा निर्माण कार्य व्यय के लिए 91,162 रुपये की पत्रावली, विभिन्न स्थानों पर जाल स्लैब कार्य के 31,369 रुपये, जबर सिंह के मकान से मुनिराम तक इंटरलॉकिंग कार्य के 73,418 रुपये, आंचल के मकान से परमिल के मकान तक इंटरलाॅकिंग कार्य के 1,00,941 रुपये एवं प्रदीप के मकान से ओमपाल के मकान तक इंटरलॉकिंग के कार्य के 1,52,192 रुपये की पत्रावलियों पर सचिव एवं ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर ही नहीं पाए गए।
विज्ञापन

15 दिन में जवाब देने के निर्देश
इसके अलावा न तो पत्रावलियों में कुटेशन मिली और न ही कार्यों के फोटो ही पाए गए। निर्माण कार्यों में अलग-अलग तरह की सामग्री जैसे ईंट, बजरी, बजरपुट, सीमेंट, लोहा, इंटरलाॅकिंग टाइल्स आदि का क्रय एक ही फर्म किसान खाद भण्डार, ग्राम रझौहा, हसनपुर से क्रय किया गया, जबकि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की आपूर्ति किये जाने के लिए अधिकृत न होने के बाद भी सामान क्रय किया गया। इसके साथ ही पंचायत सहायक से पदीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन कराए बिना ही मानदेय की राशि का भुगतान किए जाने की दोषी पाई गई हैं। जांच आख्या मिलने के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी, जिसमें कई बिंदुओं पर अनियमितताएं मिली हैं। ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed