{"_id":"69e3ef35677af053f808fe83","slug":"pathology-lab-operator-who-went-to-attend-brother-in-laws-wedding-dies-in-road-accident-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161870-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साले की शादी में गए पैथोलॉजी लैब संचालक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साले की शादी में गए पैथोलॉजी लैब संचालक की सड़क हादसे में मौत
Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मंडी धनौरा मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव रझोहा निवासी पैथोलॉजी लैब संचालक गिरीश की मौत हो गई। मौत की सूचना पर मृतक की ससुराल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव रझोहा निवासी पैथोलॉजी लैब संचालक गिरीश की ससुराल गांव फौंदापुर की है। 20 अप्रैल को गिरीश के साले हितेश की शादी है। शुक्रवार को लग्न कार्यक्रम के बाद परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन शनिवार को यह खुशी मातम में बदल गई। शनिवार अपराह्न गिरीश किसी काम से बाइक से मंडी धनौरा मार्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गिरीश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया और ससुराल में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।