फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Panchayat elections clash, five arrested

पंचायत चुनाव की रंजिश में हुआ संघर्ष, पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections clash, five arrested
गजरौला(अमरोहा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद अब गांवों में चुनावी रंजिश शुरू हो गई हैं। गांव मोहरका पट्टी में भी हार-जीत की रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट बाद में संघर्ष में तब्दील हो गई। लाठी-डंडों से हमला किया गया। दहशतजदा ग्रामीणों ने घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़कर उनका चालान कर दिया। गांव में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को कानून का उल्लंघन करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी हुई है। वहीं इस प्रकरण का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहरकापट्टी में संघर्ष की शुरूआत मंगलवार की शाम को हुई थी। इस गांव में मेहनाज प्रधान निर्वाचित हुई हैं। बताते हैं कि मंगलवार की शाम मारूफ, सद्दाम, इकराम, मुसव्विर, अनस, मुनाजिर, रिजवान, एहसान, लुकमान आदि ने विजयी प्रधान पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की थी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस मंगलवार की रात में ही एक पक्ष के जुल्फिकार को पकड़कर थाने ले आई थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार को मारूफ ने अपने 10-12 साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर चुनाव जीतने वाले प्रधान के रिश्तेदार रशीद के समर्थकों पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए और लोगों को गिरा-गिराकर पीटा। इससे गांव में भगदड़ मच गई। बाद में प्रधान के रिश्तेदार रसीद के पक्ष के इरफान अली ने मारूफ पक्ष के मारूफ, इरफान, सद्दाम तथा मुनाजिर के खिलाफ तथा मारूफ ने रसीद के पक्ष के इरफान, जुल्फिकार, मुस्तफा तथा नौशाद के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया मोहरका पट्टी में हुई घटना के संबंध में एक पक्ष के मारूफ, इरफान, सद्दाम, मुनाजिर और प्रधान पक्ष के जुल्फिकार का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि मोहरकापट्टी में इस बार मेहनाज चुनाव जीती हैं। मारूफ द्वारा एक अन्य प्रत्याशी सफी मोहम्मद को समर्थन दिया था। वह पांचवें स्थान पर आया है। इसके अलावा मारूफ तथा रसीद में पूर्व से ही रंजिश चलती रहती है। यही वजह है कि रसीद के प्रत्याशी के चुनाव जीतने पर मारूफ अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है तथा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में नजर आ रहे हमलावरों को ढूंढ रही पुलिस
गजरौला। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव मोहरका पट्टी में हुई घटना के संबंध में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गांव में हुई संघर्ष की घटना के वीडियो की भी पड़ताल कराई जा रही है। वीडियो में लाठी लेकर प्रहार कर रहे युवकों में मारूफ पक्ष का एक युवक सद्दाम लाठी मारता हुआ नजर आ रहा है। अन्य हमलावरों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed