फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Oxygen plant to be set up in Gajraula CHC

गजरौला सीएचसी में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant to be set up in Gajraula CHC
गजरौला । नगर एवं आसपास के क्षेत्र में लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत से निजात दिलाने के लिए जुबिलेंट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन का प्लांट लगाने की तैयारी में है। मई माह के अंत तक प्लांट के चालू होने की संभावना है। कंपनी के अधिकारियों ने इस संबंध में सीएचसी पहुंचकर वहां प्लांट लगाने के लिए स्थान का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां स्थित जुबिलेंट इनग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड हिमांशु शुक्ला एवं महाप्रबंधक (जनसंपर्क) सुनील दीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और केंद्र अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह से मुलाकात की। जुबिलेंट के शीर्ष अधिकारियों ने गजरौला एवं अमरोहा जनपद में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर चर्चा की। साथ ही यहां सीएचसी में कंपनी की ओर से शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात कही। इसके लिए उन्होंने स्थान का निरीक्षण भी किया। वहीं इस संबंध में जानकारी करने पर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि जुबिलेंट कई दिनों से गजरौला सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए विभिन्न कंपनियों के संपर्क में थी। प्लांट लगाने वाली एक कंपनी ने गजरौला सीएचसी में मई माह के अंत तक प्लांट लगा देने की बात कही है। बताते हैं कि यह प्लांट हवा से ऑक्सीजन अर्जित करेगा और रोजाना एक साथ छह-सात रोगियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed