फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Order to file report against two including wife in farmer's death

किसान की मौत में पत्नी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Order to file report against two including wife in farmer's death
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में खेत पर किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद मामले में न्यायालय ने पत्नी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीय किसान की 26 जून 2021 को खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने पत्नी पर शक जताया था। पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। जिसमें बताया कि मृतक की पत्नी द्वारा दूध में जहर घोलकर उसे पिलाया गया। जिससे उसकी मौत हुई। मृतक की पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध है एवं वह दोनों संपत्ति भी हड़पना चाहते हैं। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्नी समय दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हसनपुर थाना पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed