{"_id":"6998cd3f807ba298540685c8","slug":"opportunity-will-be-given-to-register-vote-and-get-name-removed-from-voter-list-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-157814-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वोट बनवाने और मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वोट बनवाने और मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए मिलेगा मौका
विज्ञापन
अमरोहा। अगर अभी तक विधान सभा के वोटर नहीं बने हैं तो परेशान न हों। 22 फरवरी को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बीएलओ मतदाता सूची के साथ बूथों पर बैठकर आपकी समस्या का निराकरण करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों का नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य चेक कर लें। मतदाता सूची में अंकित नाम में संशोधन भी करा सकते हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी गरिमा सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर ) के तहत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 मार्च 2026 है। दावे और आपत्तियों को लेकर 22 फरवरी को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। दावे और आपत्तियों से संबंधित भरे हुए फार्म-6, 6 ए, 7, 8 फार्म भी इनके पास में रहेंगे। अगर किसी मतदाता को अपना नाम जुड़वाना है या कटवाना है तो फार्म भर सकते हैं। ऐसे नागरिक जो 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों या उससे पूर्व ही पूर्ण कर चुके हों निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास कर रहे हों, तो वह विशेष अभियान में फार्म-6 प्रथम बार आवेदन कर रहे नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए घोषणा-पत्र सहित भर सकते हैं।
विज्ञापन
साथ ही फार्म-७ए (प्रवासी भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फार्म-7 निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने के लिये तथा फार्म-8 निवास परिवर्तन / मतदाता सूची में संशोधन / मतदाता फोटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन / दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन के लिए भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान दिवस की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे।