फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   one time setalment for farmers

किसानों के लिए लागू हो एक मुश्त समाधान योजना: कृष्ण कुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
one time setalment for farmers
अमरोहा। किसानों की समस्याओं के विरोध में भाकिसं के पदाधिकारियों ने मुंडा खेड़ा बिजली घर पर धरना देकर नारेबाजी की। ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता को सौंपा और मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में तमाम किसान शनिवार को मुंडा खेड़ा बिजली घर पहुंचे। यहां अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। कहा कि किसानों के बिजली बकाया बिल के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की जाए, चुनावी घोषणा के अनुसार फ्री सिंचाई बिजली की व्यवस्था की जाए। घरेलू बिजली कनेक्शन पर कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए, फुंके हुए बिजली ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए। जर्जर तार बदलने, फुंका बिजली ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर अवैध वसूली बंद की जाए। धरना समाप्त होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता को सौंपा। इस दौरान जल्द ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान चंद्रप्रकाश शर्मा, महीपाल सिंह, बृजनंदन सिंह, रामलाल सिंह, मनोज कुमार, हरज्ञान सिंह, आलोक चौहान, सुखीराम, धर्मवीर, समरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed