फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   One and a half lakh rupees were cheated from the farmer by cheating

Amroha News: घरेलू क्लेश मिटाने का झांसा देकर किसान से डेढ़ लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were cheated from the farmer by cheating
हसनपुर। बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे किसान को जालसाजों ने अपना शिकार बना लिया। घरेलू क्लेश मिटाने का झांसा देकर डेढ़ लाख लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौला अहमद यार खां निवासी किसान छज्जू सिंह की बेटी की शादी 17 अप्रैल को होनी है। घर पर शादी की तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को किसान हसनपुर में बैंक से बेटी की शादी के लिए पैसे निकालने आए थे। दोपहर करीब पौने दो बजे के आसपास किसान ने मंडी समिति शाखा प्रथमा यूपी बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। बैंक से निकलते ही एक बुजुर्ग मिल गए। बुजुर्ग ने सरकारी अस्पताल का रास्ता पूछा। इसी बीच एक और युवक बाइक से वहां पहुंचा और घरेलू क्लेश मिटाने की बात कहकर झांसे में ले लिया। इसी बीच किसान से आंखें बंद करने को कहा। पलक झपकते ही रुपये से भरा थैला लेकर जालसाज फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed