फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   On the second day of the bar elections, 655 lawyers cast their votes.

Amroha News: बार चुनाव में दूसरे दिन 655 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
On the second day of the bar elections, 655 lawyers cast their votes.
अमरोहा कचहरी में बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान करने को अपनी बारी का इंतजार करते अ​धिवक्ता। संव
अमरोहा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के चुनाव के दूसरे दिन 655 लोगों ने मतदान किया। इस तरह से दोनों दिन 80.99 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते लंबी लाइन लग गईं। वहीं, समर्थकों की भीड़ भी उमड़ती रही। समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील करते रहे। चुनाव सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम साढ़े पांच बजे तक चला। मतदान केंद्र के बाहर अधिवक्ताओं की लंबी-लंबी लाइनों में भीड़ उमड़ती रही। शाम के समय अधिक भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

कुछ प्रत्याशी स्वयं मतदान केंद्र के बाहर खड़ा रहकर अपने पक्ष में प्रथम वरीयता के लिए मतदान करने की अपील करते रहे। समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। शनिवार को दूसरे दिन 655 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की ओर से अधिवक्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय चौधरी ने बताया कि बार काउंसिल के चुनाव में 1268 अधिवक्ताओं में से पहले दिन 372, दूसरे दिन 655 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह से पहले दिन 29.33 प्रतिशत तथा दूसरे दिन 51.66 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने वोट दिया।

इस तरह दोनों दिन कुल मिलाकर 80.99 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया। चुनाव का संपन्न कराने में मुख्य रूप से तृतीय श्रेणी के कर्मचारी अभिमन्यु, कार्तिक, नेत्रपाल सिंह, रोहित शर्मा, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed