फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice to the heads of departments of 23 personnel missing from training, there will be FIR

प्रशिक्षण से नदारद 23 कार्मियों के विभागाध्यक्षों को नोटिस, होगी एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Notice to the heads of departments of 23 personnel missing from training, there will be FIR
मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल ने प्रशिक्षण से अनुपस्थित 23 कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी कर प्रशिक्षण से जानबूझकर नदारद रहने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इससे कर्मचारियों हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण एलएसए में चल रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ल ने निर्देश दिए है कि मतदान से अनुपस्थित कार्मिकों से कारण जान कर जानबूझकर अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। प्रशिक्षण के प्रथम दिन पालिंग आफिसर प्रथम शशिपाल सिंह, मयंक राजन, राजीव चौहान, रोहित, पालिंग आफिसर द्वितीय दीप्ति खरे, रीना, भूषण कुमार, सुकन्या सिंह, रूबी चौहान, सविता रानी, छवि, वंदन वाल्मीकि, पालिंग आफिसर तृतीय जाकिर, अफजल, सनी अभिषेक दास, मोहम्मद अजीम, सूरजपाल, अरूण कुमार, ललित कुमार, निहाल अहमद, रूतेश कुमार प्रशिक्षण से नदारद रहे हैं। इनमें सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, चपरासी, क्लर्क आदि हैं। इन सभी नदारद कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को नोटिस जारी अनुपस्थिति का कारण जानकर जानबूझकर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। आदेश की जानकारी मिलते ही संबंधितों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed