फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Notice to the accused village head Ramoutar in the case of death of 61 cows

61 गोवंश की मौत के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान रामौतार को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

61 गोवंश की मौत के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान रामौतार को नोटिसडीएम की तरफ से जेल में भेजा गया नोटिसअमरोहा।सांथलपुर की गोशाला मे 61गोवंश की मौत के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान रामौतार को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।यह आपराधिक कृत्य इस प्रकृति का है, जिसमें नैतिक पतन अंतर्ग्रस्त है।

विज्ञापन
Notice to the accused village head Ramoutar in the case of death of 61 cows

विस्तार

61 गोवंश की मौत के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान रामौतार को नोटिस
विज्ञापन

डीएम की तरफ से जेल में भेजा गया नोटिस
अमरोहा। सांथलपुर की गोशाला मे 61गोवंश की मौत के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान रामौतार को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस जेल में भेजा गया है। पंद्रह दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं देने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
हसनपुर तहसील क्षेत्र की सांथलपुर गोशाला में चार अगस्त को हरा चारा खाने के बाद 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई थी। प्रकरण की गूंज शासन स्तर तक पहुंची थी। मामले में डीएम बीके त्रिपाठी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद अनस को निलंबित किया था। गंगेश्वरी बीडीओ रेनू कुमारी ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से गोवंशीय पशुओं को मारने के आरोप में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बताया गया कि ताहिर अपने साथियों के साथ गायों के लिए चारा लेकर आया था। जहरीला चारा खाने के बाद ही गोवंशीय पशुओं की हालत बिगड़ी और 61 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा पशु बीमार भी हुए। उधर, पुलिस जांच में ग्राम प्रधान रामौतार की भूमिका भी मामले में संदिग्ध मिली। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान रामौतार और हरा चारा सप्लाई करने वाले ताहिर के खिलाफ पुलिस ने रासुका की कार्रवाई की है। फिलहाल ग्राम प्रधान जेल में बंद है। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि गोशाला का संचालन ग्राम पंचायत स्तर से ही किया जा रहा था। जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव का संयुक्त खाता है। गोशाला में गायों की मृत्यु से जनमानस की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यह आपराधिक कृत्य इस प्रकृति का है, जिसमें नैतिक पतन अंतर्ग्रस्त है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान को 15 दिन के भीतर साक्ष्य सहित जवाब देना होगा।
विज्ञापन

ये बने थे आरोपी
गोशाला में 61 गोवंश की मौत के मामले में वीडीओ मोहम्मद अनस, चारा सप्लाई करने वाला ताहिर, महेश, ओम प्रकाश, शीशपाल, नो सिंह, अमरजीत, कमल सिंह, इमरान, सहदेव, नेमपाल और ग्राम प्रधान रामौतार को आरोप बनाया गया था। जबकि इसमें वीडीओ मोहम्मद अनस समेत दस आरोपियों की जमानत हो चुकी है। जबकि ग्राम प्रधान रामौतार और ताहिर को जमानत नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed