फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nine deaths including 5 women from Corona, 412 infected

कोरोना से पांच महिलाओं समेत नौ की मौत, 412 संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nine deaths including 5 women from Corona, 412 infected
कोरोना से पांच महिलाओं समेत नौ की मौत, 412 संक्रमित मिले
विज्ञापन

जोया के चार पीएसी के जवान, एसपी ऑफिस का एक, धनौरा का एक और कोतवाली के दो सिपाही भी पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। कोरोना से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को नौ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 419 संक्रमित मिले हैं। मरने वालों में पांच महिलाएं शामिल हैं। सर्वाधिक मौत हसनपुर में चार लोगों की है। संक्रमित लोगों में हसनपुर के दो गांवों में 14 और 17 लोग चिह्नित हैं। वहीं एसपी कार्यालय में एक और कोतवाली के दो सिपाही है। इनके अलावा मुरादाबाद में तैनात जोया के चार पीएसी के जवान भी संक्रमित निकले हैं। यह लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। जबकि 152 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को कुल 412 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें गजरौला में 53, धनौरा में 68, जोया में 77, हसनपुर में 87 और अमरोहा में 134 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर की 1,238 की जांच में 257 संक्रमित हैं। इनके अलावा ट्रूनेट की 43 लोगों की जांच हुई जिसमें 16 और एंटीजन के 1,024 की जांच मेें 124 संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा निजी लैब से मिली रिपोर्ट में 21 संक्रमित की शिनाख्त हुई है। उन्होंने बताया कि हसनपुर में एक गांव में 17 और दूसरे गांव में 14 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा बीएसए कार्यालय में एक, जिला अस्पताल में लैब तकनीशियन समेत दो, बैंक के दो कर्मचारी भी संक्रमित हैं। इनके अलावा एक रेलवे कर्मचारी, एसपी कार्यालय में एक, धनौरा थाने का एक सिपाही और कोतवाली के दो सिपाही संक्रमित मिले हैं। वहीं कलक्ट्रेट कॉलोनी में एक जबकि मुरादाबाद में तैनात जोया नगर के चार पीएसी के जवान भी संक्रमित के तौर पर सामने आए हैं। चौधरपुर इलाके की फैक्टरी के दो, जोया क्षेत्र के एक गांव में 14 संक्रमित हैं। धनौरा के शुगर मिल के तीन कर्मचारी, गजरौला सीएचसी के एएनएम और स्वास्थ्य कर्मचारी के अलावा गजरौला के दो बैंक कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से मरने वालों में डिडौली की दो महिला क्रमश: 50 और 60 साल की हैं। इसके अलावा हसनपुर में तीन महिलाएं 45, 50 और 60 वर्ष की हैं। इसके साथ ही हसनपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग, धनौरा में क्रमश: 50 और 65 साल के बुजुर्ग जबकि नौगांवा सादात में 60 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह है कोरोना का आंकड़ा सात मई 2021
संक्रमित--------412
स्वस्थ्य ---------152
मौत-------------9
सक्रिय---------- 4,968
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed