फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   NIMA honored the city's doctors.

Amroha News: शहर के चिकित्सकों का नीमा ने किया सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
NIMA honored the city's doctors.
अमरोहा। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) अमरोहा शाखा का सिल्वर जुबली समारोह रविवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बारिश के बावजूद जिले के आयुष चिकित्सकों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को कैलसा बाइपास रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में नीमा का स्थापना दिवस आयोजित किया गया। समारोह में बनारस, पूर्णा (महाराष्ट्र), दिल्ली, झांसी, कानपुर, लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से चिकित्सक एवं अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन हाकिम सबाहत उल्लाह ने समारोह में पहुंचे सभी मेहमानों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया। इस अवसर पर नीमा के फाउंडर मेंबर्स व चिकित्सकों को भी मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अब्दुस सलाम ने किया। कार्यक्रम के समापन पर नीमा अमरोहा के प्रेसिडेंट डॉ. वजाहत हुसैन ने समारोह में शामिल सभी चिकित्सकों, अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ. असद जैदी, डॉ. फाइक अली, डॉ. सुहैल मिर्जा, डॉ. गय्यूर हसन नकवी, डॉ. मेवा सिंह, डॉ. रमिश हसन, डॉ. शहंशाह हैदर, डॉ. शिव कांत सिंह, डॉ. सरताज अहमद, डॉ. दीपक चौहान, डॉ. ललित कुमार, डॉ. रवि भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed