{"_id":"68ffdf731e2c5b33b50b6d45","slug":"newborn-dies-in-private-hospital-uproar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-150468-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: निजी अस्पताल में नवजात की मौत, हंगामा
Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। गांव सकतपुर प्याऊ के पास स्थित निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही मामला शांत हो गया।
आदमपुर के गांव फतेहपुर अधैक निवासी लालमन की पत्नी प्रेमवती ने 17 अक्टूबर को आदमपुर के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। जन्म के अगले दिन बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हुई जिस पर परिजनों ने उसे सकतपुर प्याऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण अस्पताल में परिजन पैसे जमा नहीं कर पाए। परिजनों का आरोप है कि पैसे जमा न होने के चलते अस्पताल में स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती जिससे नवजात की हालत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।
सोमवार को उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि अस्पताल के कर्मियों के द्वारा परिजनों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के गेट पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। सीएचसी हसनपुर के प्रभारी डाॅ. ध्रवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।