{"_id":"667c708e54754b985404ac77","slug":"new-train-should-be-run-from-mumbai-to-lucknow-on-moharram-stoppage-should-be-done-at-amroha-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-121059-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोहर्रम पर मुंबई से लखनऊ तक चलाई जाए नई ट्रेन, अमरोहा में हो ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोहर्रम पर मुंबई से लखनऊ तक चलाई जाए नई ट्रेन, अमरोहा में हो ठहराव
Thu, 27 Jun 2024 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अंजुमने तहफ्फुजे अजादारी के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष और समाजसेवी सैयद शरफ अली खां नकवी एडवोकेट ने 8 जुलाई से शुरू हो रहे मोहर्रम के मद्देनजर मुंबई टर्मिनल से लखनऊ तक नई ट्रेन चलाने व अन्य ट्रेनों के अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की।इसके लिए उन्होंने रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
बुधवार को रेलमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि 8 से 20 जुलाई तक अमरोहा में विश्व प्रसिद्ध मोहर्रम निकाले जाते हैं। मोहर्रम जुलूस में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। मोहर्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के मद्देनजर मुंबई टर्मिनल से लखनऊ तक नई ट्रेन चलाई जाए। इसके साथ ही ऐसी ट्रेन जिनका ठहराव अमरोहा में नहीं हैं, उनका भी ठहराव मोहर्रम पर किया जाए। जुलूसों व अन्य त्योहारों पर भी नई ट्रेन चलाई जाती है। इसलिए जल्द ही नई ट्रेन चलाई जाए। ज्ञापन पर मुख्य रूप से शानू, दिनेश, सुनील कुमार एडवोकेट आदि के हस्ताक्षर हैं।