फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New, old 14 batteries stolen from the shop by breaking the shutter

शटर तोड़ कर दुकान से नई, पुरानी 14 बैटरी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
New, old 14 batteries stolen from the shop by breaking the shutter
बैटरी की दुकान में शटर तोड़ कर दाखिल हुए चोर नई और पुरानी 14 बैटरी चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई जा रही है। सुबह दुकान खोलने पर दुकान स्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गजरौला प्रभुवन गांव निवासी युद्घवीर सिंह की गजरौला में नगर पालिका की दुकान हैं। जिनमें एक दुकान गजरौला प्रभुवन निवासी युद्घवीर सिंह ने किराए पर ले रखी है। उनकी स्टार बैटरी नाम से दुकान है। सोमवार की रात वह दुकान को बंद कर घर चले गए। किसी समय चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए। चोर दुकान में रखी छह नई बैटरी, आठ छोटी बैटरी पुरानी चोरी कर ले गए। दुकान स्वामी का कहना है चोरी गई बैटरी की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये है। सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि चोरी की जानकारी है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों का सुराग लगाकर जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed