फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   new dm taken charge

नए जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर, चार्ज के साथ अफसरों को नसीहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
new dm taken charge
अमरोहा। जिलाधिकारी की पहली पोस्टिंग पर अमरोहा पहुंचे बालकृष्ण त्रिपाठी का स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। इसके बाद उन्होंने विधिवत अमरोहा के डीएम का चार्ज लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और फिर मातहतों की बैठक लेते हुए उन्हें नसीहत भी दी।
विज्ञापन

जनपद अमरोहा के नवागंतुक जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने जनपद अमरोहा पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद में आने के बाद सर्वप्रथम जिलाधिकारी को गॉर्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों नेेेे नवागंतुक जिलाधिकारी का बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में पीपल के पौधे का आरोपण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्टर परिसर में स्थापित कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जो व्यक्ति होम आइसोलेशन हैं उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए घर पर ही मेडिकल किट और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाए। गंभीरता पूर्वक आइसोलेशन वाले व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा की केवल होम आइसोलेशन के व्यक्तियों की संख्या बताने से काम नहीं चलेगा, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह प्रयास किया जाए। कहा की प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाए।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने जनपद के गांधी सभागार कलक्ट्रेट अमरोहा में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अधिकारियों से परिचय लिया। इसके बाद सभी विभागों से एक-एक करके उनके प्रगति और लक्ष्य के बारे में जानकारी लेकर निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा जो निर्धारित लक्ष्य दिया गया है उसे समय से पूर्ण कर लिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही यदि पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जाए। टीकाकरण के प्रति ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जानकारी कम है और वह टीका लगाने से दूर भाग रहे हैं, इसलिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाए। सरकार द्वारा निर्धारित आयु का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना शहरी ग्रामीण, वृद्धा विकलांग पेंशन गेहूं खरीद चकबंदी गन्ना भुगतान सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। कहा कि गन्ना का भुगतान समय से रहते कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed