फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   'Neta ji' will be trapped if hoarding-banners are put on government property

सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग-बैनर लगाए तो फंसेंगे ‘नेता जी’

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
'Neta ji' will be trapped if hoarding-banners are put on government property
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। कड़ाई से आचार संहिता का पलान कराया जाएगा। सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर नहीं लगा सकेंगे। निजी भवन पर पोस्टर लगाने से पहले मालिक की अनुमति लेनी होगी। उधर, आचार संहिता लागू होते ही जिले में अभियान शुरू हो गया है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दीवार और सरकारी संपत्ति से होर्डिंग, बैनर हटवाए जा रहे हैं। डीएम के आदेश पर नगर पालिका और नगर पंचायतों के कर्मचारी जबरदस्त तरीके से काम को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

करीब छह महीने से जिले में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चल रही है। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य वरिष्ठ नेताओं को आगमन हुआ। ऐसे में तमाम जनप्रतिनिधियों ने खुद को चमकाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहे, सरकारी संपत्ति, दीवारें प्रत्याशियों के होर्डिंग, बैनर, फ्लैक्सी बोर्ड से पाट दिया था। जहां देखो वहीं होर्डिंग बैनर लगे हुए हैं। इससे चुनाव प्रभावित हो सकता है। इसी लिए आयोग ने चुनाव से पहले होर्डिंग बैनर हटाने के निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई प्रत्याशी सरकारी संपत्ति, भवन आदि पर होर्डिंग, पोस्टर लगाता है तो वह आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। किसी के निजी भवन और दीवार पर होडिंग व पोस्टर लगाने से पहले मकान मालिक से अनुमति लेनी होगी। यदि वह ऐतराज करता है तो आप पोस्टर नहीं लगा सकेंगे। उधर, प्रशासनिक अफसर और पुलिस फोर्स की निगरानी में नगर पालिका अमरोहा, नगर पंचायत जोया, नौगांवा सादात समेत तमाम शहर-कस्बों में होडिंग पोस्टर को हटवाने के लिए अभियान चलाया गया। पूरे जिले में अभियान शुरू कर दिया गया है। स्पष्ट आदेश हैं यदि सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग-पोस्टर लगाए तो नेता जी का फंसना तय है। उनके खिलाफ आचार संहिता के उलंघन की एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed