{"_id":"630126f4b289bd32f077f07e","slug":"nbsu-facility-started-in-gajraula-chc-gajraula-news-mbd43838126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला सीएचसी में की गई नवजात शिशु रखने की यूनिट स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला सीएचसी में की गई नवजात शिशु रखने की यूनिट स्थापित
विज्ञापन
गजरौला सीएचसी में एनबीएसयू की सुविधा शुरू
गजरौला। नवजात शिशु को पीलिया की शिकायत, सांस लेने में तकलीफ होने, निमोनिया, सैप्टिक सीनिया और जन्म के समय कोई अन्य दिक्कत होने पर परिजनों को अब निजी अस्पताल में महंगा इलाज नहीं करना पडे़गा। नगर की सीएचसी में ही एनबीएसयू की शुरूआत की गई है। इसमें शिशु को कोई परेशानी होने पर मुफ्त में इलाज करा सकते हैं। यहां दो आधुनिक मशीन भी आ गईं हैं।
गर्भवती महिलाओं के बदलते खानपान के कारण कई नवजात ऑपरेशन से ही जन्म लेते हैं। जन्म लेते ही नवजात को पीलिया होने की शिकायत सामने आती है। किसी को सांस लेने में दिक्कत तो किसी को अन्य कोई बीमारी होने पर चिकित्सक नवजात को जीवन रक्षक मशीन में रखने की सलाह देते हैं। गजरौला क्षेत्र में मशीनों में नवजात को रखना बहुत महंगा पड़ जाता था। इसका कारण सीएचसी में अब तक यह सुविधा नहीं थी। अब क्षेत्र के लोगों को आधुनिक सुविधा सीएचसी में मिलेगी। इसके लिए सीएचसी में एनबीएसयू (न्यू बोर्न स्टेबलाइजिंग यूनिट) स्थापित की गई है। जहां पर नवजात शिशु को पीलिया, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया, सैप्टिक सीनिया, वजन कम होने आदि पर मुफ्त रखा जा सकेगा। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि एनबीएसयू स्थापित की गई है। यहां पर वार्मर मशीन सहित दो आधुनिक मशीन भी आ गई हैं।