{"_id":"6aaee167f257e9968c06bbca","slug":"tanker-rams-into-stationary-broken-down-dcm-truck-on-highway-from-behind-seven-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173450-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से घुसा टैंकर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से घुसा टैंकर, सात घायल
विज्ञापन
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात हादसा हो गया। नीलीखेड़ी में हाईवे पर खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से टैंकर जा घुसा। हादसे में टैंकर चालक समेत सात लोग घायल हो गए।
गाजियाबाद के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के आर्यनगर निवासी कौशल टैंकर में रसायन लेकर मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। नीलीखेड़ी स्टोनमेन के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा गया। हादसे में सरताज, शकील अहमद निवासी अजयनगर रामपुर, चंद्रपाल सिंह, पप्पू, रूपराम सिंह निवासी कुरेनिया थाना मिलक और प्रेमपाल सिंह निवासी किरनपुर थाना मिलक घायल हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।