{"_id":"62474bc3b0de754ae736e89e","slug":"navrat-from-today-jpnagar-news-mbd4233644188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र आज से, मां के पहले स्वरूप होगी चंद्रघंटा की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र आज से, मां के पहले स्वरूप होगी चंद्रघंटा की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। चैत्र नवरात्र के चलते मंदिरों की साफ सफाई करते हुए मंदिरों को सजाया गया है। आज पहला नवरात्र है, इसके लिए मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में कोविड नियमों का ख्याल रखा जाएगा।
कोरोना के चलते दो साल बाद इस बार नवरात्र के अवसर पर मंदिरों में भीड़ नजर आएगी। दो अप्रैल (आज) से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। श्रद्धालु नवरात्र पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की तैयारियां मंदिरों व घरों में शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को नवरात्र पूजन के लिए खाद्य व पूजन सामग्री खरीदने वाले बाजारों में दुकानों पर खरीदारी के लिए भारी भीड़ नजर आई। महिलाएं विशेष रूप से खरीदारी करती नजर आईं। बाजारों में दुकानों के बाहर पूजा सामग्री जमकर बिकी। एक दिन पहले ही श्रद्धालु बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। पूजन सामग्री में लाल चुनरी, नारियल, लाल सिंदूर, देशी घी, धूप, अगरबत्ती, मिश्री की खरीदारी की। इसके अलावा कूटू, सिंघाड़े का आटा, चौलाई, फल और अन्य व्रत सामग्री भी खरीदी। कई दिन से मंदिरों को साफ कराना शुरू कर दिया गया था, जो आज भी जारी रहा। वहीं, घरों में भी नवरात्र की पूजा तैयारी चल रही हैं। घरों में बनाए मंदिरों को साफ कर वहां मां दुर्गा को नई पोशाकें पहनाई गई हैं। नवरात्र के चलते पुलिस विभाग ने सुरक्षा को लेकर इंतजाम कर दिए हैं। प्रमुख मंदिरों के आसपास पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।