फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   National Lok Adalat to be held today for speedy settlement of cases through mutual consent

Amroha News: आपसी सहमति से मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए आज लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Sat, 09 May 2026 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 09 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat to be held today for speedy settlement of cases through mutual consent
अमरोहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अमरोहा के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुरुआत प्रशासनिक न्यायमूर्ति अवनीश सक्सैना की मौजूदगी में होगा। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अफसर, अधिवक्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक ने अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत त्वरित, सस्ता और सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है, जहां आपसी सहमति से मामलों का समाधान किया जाएगा। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण होने से अदालतों में लंबित मुकदमों का बोझ भी कम होता है। उन्होंने बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, राजस्व और अन्य मामलों से जुड़े लोगों से लोक अदालत में पहुंचकर अपने विवादों का समाधान कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत केवल न्यायिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम है। यहां दोनों पक्षों की सहमति से फैसले होते हैं, जिससे विवाद समाप्त होने के साथ कटुता भी खत्म होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला न्यायालय परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को समझाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा लोग इस व्यवस्था का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे, जिनमें लोगों को उनके अधिकारों और फ्री विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed