फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Naman of Bijnor lifted 102 kg weight in weight lifting.

Amroha News: भारोत्तोलन में बिजनौर के नमन ने 102 किलोग्राम वजन उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Naman of Bijnor lifted 102 kg weight in weight lifting.
अमरोहा। जनता इंटर कॉलेज मूंढाखेड़ा में मंडलीय माध्यमिक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में मंडल के पांचों जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता का शुरूआत प्रबंध समिति अध्यक्ष चौधरी महाराज सिंह एवं प्रधानाचार्य तेज सिंह परिहार मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

आयोजित हुई सीनियर वर्ग की 55 किलोग्राम भार वर्ग में पप्पू प्रथम, 61 किलोग्राम भारवर्ग में अमरोहा के दीप प्रथम और बिजनौर के लकी द्वितीय। 67 किग्रा में मुरादाबाद के पृथ्वी सिंह प्रथम व बिजनौर के पवन द्वितीय। 73 किग्रा में बिजनौर के उज्ज्वल प्रथम व विशाल द्वितीय। 81 किग्रा में अमरोहा के वासु प्रथम व मुरादाबाद के यशवीर सिंह द्वितीय। 89 किग्रा में वीरेंद्र अमरोहा प्रथम। 96 किग्रा भारवर्ग में अभिषेक संभल प्रथम एवं मोहम्मद शुएब संभल द्वितीय। 102 किग्रा में बिजनौर के नमन चौधरी प्रथम व बिजनौर के ही पर्व चौधरी दूसरे स्थान पर रहे। 102 किग्रा से अधिक भार वर्ग में नमन चौधरी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बालिकाओं के जूनियर वर्ग के 40 किग्रा में मुरादाबाद राधिका पाल प्रथम व प्रतीक्षा द्वितीय। 45 किग्रा में मुरादाबाद की कसक प्रथम व मुरादाबाद की ही अंजू द्वितीय। 55 किग्रा में मुरादाबाद की सुमैया प्रथम व मुरादाबाद की ही वैष्णवी द्वितीय रहीं। 59 किग्रा में आन्या कश्यप मुरादाबाद प्रथम स्थान पर रहीं। 71 किग्रा भारवर्ग में अमरोहा की ज्योति एवं 81 किग्रा भार वर्ग में मुरादाबाद की हैप्पी प्रथम स्थान पर रही। बालिकाओं के सीनियर वर्ग के 45 किग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद की खुशी एवं 49 किग्रा भार वर्ग में मुरादाबाद की तेजस्वी प्रथम स्थान पर रही। 55 किग्रा भार वर्ग मे मुरादाबाद की रूबी एवं 64 किग्रा भार वर्ग मे मुरादाबाद की अनुष्का प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के चयनकर्ता मंडल में चंद्रमणि, श्यामवीर सिंह, पदम सिंह, सतेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में करन सिंह, मोहित चौधरी, चंद्रमणि शर्मा, संजीव कुमार, मुनेंद्र यादव, मनीष त्यागी एवं बखशिंदर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। सफल आयोजन के लिए प्रबंधक चौधरी महाराज सिंह एवं प्रधानाचार्य तेज सिंह परिहार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed