फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nagar Panchayat employee duped of 2.10 lakh under the pretext of an Umrah package.

Amroha News: उमराह पैकेज के नाम पर नगर पंचायत कर्मी से 2.10 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat employee duped of 2.10 lakh under the pretext of an Umrah package.
जोया। नगर पंचायत के एक कर्मचारी से इंस्टाग्राम पर उमराह पैकेज का विज्ञापन दिखाकर 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ट्रेवल एजेंसी से संपर्क किया था। आरोप है कि टिकट और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग खातों में 10 किस्तों में रकम ट्रांसफर करा ली गई। बाद में दोबारा रुपये मांगने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोबीन अहमद हसन, जो नगर पंचायत में तैनात हैं, ने बताया कि 18 जून को इंस्टाग्राम पर खिदमत टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से 65 हजार रुपये में उमराह पैकेज का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सैयद शादाब आफरीन नाम के व्यक्ति ने खुद को हैदराबाद निवासी और ट्रेवल एजेंसी संचालक बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि बातचीत के बाद उन्होंने पासपोर्ट समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद तीन लोगों के उमराह पैकेज, टिकट और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर रेशमा परवीन तथा ट्रेवल एजेंसी के बताए गए दो बैंक खातों में 10 किस्तों में कुल 2.10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। काफी इंतजार के बाद भी टिकट नहीं मिला। दोबारा संपर्क करने पर आरोपी ने टिकट निरस्त होने की बात कहकर और रुपये जमा कराने की मांग की, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed