फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Nagar Kirtan taken out on the occasion of Guru Parv

गुरु पर्व के मौके पर नगर कीर्तन निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan taken out on the occasion of Guru Parv
सिख समुदाय द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे। महिलाएं कीर्तन करती हुई। भव्य रथ पर - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव पर नगर कीर्तन शहर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम से निकाला गया। कीर्तन में शामिल पंच प्यारों की झांकी लोगों का आकर्षण का केंद्र रही। वहीं बाहर से आए अखाड़ों ने कलाकारों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में नगर कीर्तन धूमधाम के साथ निकाला गया। जिसका शुभारंभ शहर के मोहल्ला महादेव स्थित गुरुद्वारे से हुआ। बाईपास मार्ग, अहिंसा स्तंभ तिराहा, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, पुराना स्टेट बैंक तिराहा, मोहल्ला कटरा आदि मार्गों को होता हुआ गुरुद्वारे पर जाकर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पंजाब के मोगा से आए फौजी बैंड द्वारा धार्मिक धुन पेश की गई। अमरोहा व मुरादाबाद से आए अखाड़ों के कलाकारों ने करतब दिखाकर लोगों को दांतो तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। महिलाएं भजन कीर्तन करती चल रहीं थीं। नगर कीर्तन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इससे पहले गुरुद्वारे में अखंड पाठ का भोग डाला गया। रागी जत्थे ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह , जिला पंचायत सदस्य सरदार महाराज सिंह, सेवा सिंह, जसविंद्र सिंह जोनी, दुजेन्द्र सिंह कोकी, कीरत सिंह, सरदार त्रिवेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह, बॉबी अरोड़ा, दिलप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

सिख समुदाय द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे। महिलाएं कीर्तन करती हुई।  भव्य रथ पर

सिख समुदाय द्वारा निकाले गए नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे। महिलाएं कीर्तन करती हुई। भव्य रथ पर- फोटो : DHANAURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed