फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
murder
मृतक लक्ष्मी का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
ढबारसी। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में शव को फंदे पर लटका दिया। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। विवाहिता की सास और अन्य ससुरालियों के साथ मारपीट की और दहेज हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दहेज हत्या की यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के नगला खादर की है। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गुर्जर गांव निवासी सोलू की बेटी लक्ष्मी की शादी 17 अप्रैल 2019 को नगला खादर निवासी श्रीपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालिया विवाहिता के साथ मारपीट और दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। दहेज में मारुति कार और डेढ़ लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। पिता सोलू के आरोप के मुताबिक शुक्रवार की रात ससुरालियों ने लक्ष्मी का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। विवाहिता की सास और अन्य ससुरालियों के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर पंकज वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर विवाहिता के पति श्रीपाल, ससुर शिवराज, सास पानो देवी और सुक्कन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed