फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder accused Ishank's brother-in-law locked the house and took away the keys.

Amroha News: मकान में ताले लगाकर चाबी ले गया हत्यारोपी इशांक का साला

Thu, 15 Feb 2024 04:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Murder accused Ishank's brother-in-law locked the house and took away the keys.
अमरोहा। जिस संपत्ति के लिए सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की हत्या की गई उस पर अब रार बढ़ती दिख रही है। क्योंकि हत्यारोपी इशांक और उसकी पत्नी मानसी अग्रवाल के जेल जाने के बाद उनका साला दोनों मकानों की चाबी अपने साथ ले गया। घर बंद होने के कारण हिंदू रीति-रिवाज अनुसार होने वाले शुद्धि के कार्य भी घर में नहीं हो सके।
विज्ञापन

ताला लगा होने के कारण तीजा, दसवां व तेहरवीं की रस्म अदायगी घर में नहीं हो सकीं। ऐसी स्थिति में मृतक योगेश चंद्र अग्रवाल के साले अतुल गर्ग ने एसपी को शिकायती पत्र देकर हत्यारोपी इशांक अग्रवाल के ससुराल वालों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि हत्यारोपी के ससुराल वाले जांच को भी प्रभावित कर सकते हैं। वह किसी भी स्थिति में इशांक अग्रवाल और उसकी पत्नी सृष्टि को हत्या के मुकदमे में बरी कराकर संपत्ति को हड़पने की कोशिश करेंगे। वहीं, सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना निष्पक्ष की जाएगी। मजबूत साक्ष्य और सबूतों के आधार पर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। संपत्ति से जुड़े मामले में कोर्ट जो भी आदेश देगा उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में रहने वाले सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल और उनकी बेटी सृष्टि की घर में ही किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बीते शनिवार सुबह पिता-पुत्री के शव कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस को बंद मिले थे। योगेश चंद्र अग्रवाल की बाजार गुजरी में इशांक ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते थे। उनकी पत्नी छाया की दो साल पहले हार्टअटैक से मौत हो चुकी थी। वह बेटी सृष्टि के साथ रहते थे। बेटा इशांक अग्रवाल दिल्ली में गत्ता फैक्टरी चलाता है। सराफ और बेटी की हत्या की जानकारी शनिवार सुबह करीब छह बजे उनके दोस्तों से पुलिस तक पहुंची थी। इस दौरान उनके हमउम्र दोस्त राजनिकेतन, सतीश अरोड़ा, अतुल गुप्ता और विनीत चावला रोज की तरह टेबल टेनिस खेलने उनके घर पहुंचे थे। मृतक सराफ योगेश चंद्र अग्रवाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और सेवा भारती संस्था के नगर अध्यक्ष भी थे। इस मामले में बेटे इशांक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने वाले बेटे इशांक और उसकी पत्नी मानसी को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पर अपने नौकर के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed