फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mother of five children sold for Rs 1.5 lakh in Amroha

Amroha: पांच बच्चों की मां को डेढ़ लाख रुपये में बेचा, खरीदने वाला बोला- चल मेरे साथ, जानें फिर क्या हुआ

Thu, 13 Jul 2023 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

ससुराल वाले दहेज में भैंस व बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। महिला का आरोप है कि उसे बीते साल अप्रैल में शौहर ने थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक उस्मान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया।

विज्ञापन
Mother of five children sold for Rs 1.5 lakh in Amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमरोहा के गजरौला में पांच बच्चों की मां को शादी के 16 साल बाद उसके शौहर, तहेरे जेठ, चचेरे ससुर व नंदोई ने नजदीकी गांव निवासी युवक को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला का मायका बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र में है। उसका निकाह 2007 में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ किया गया। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मगर वह चुपचाप सहन करती है। इस दौरान उसने पांच बच्चों को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 

विज्ञापन

 


ससुराल वाले दहेज में भैंस व बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। महिला का आरोप है कि उसे बीते साल अप्रैल में शौहर ने थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक उस्मान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। उस्मान उसे लेने महिला के घर आया और बोला कि तेरे शौहर ने उसे डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया है, इसलिए मेरे साथ चल। इस बीच शौहर व तहेरे जेठ नवाबुद्दीन ने उसे जबरन उस्मान के साथ भेजने की कोशिश की। जिस पर उसने शोर मचा दिया। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शौहर द्वारा डेढ़ लाख रुपये में बेचे जाने की बात अपने माता-पिता को बताई। परिजन उसके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे बेचने वाले आरोपी शौहर इसरार, तहेरे जेठ, चचेरे ससुर रसीद खां निवासी गजरौला थाना क्षेत्र और नंदोई सलीम निवासी चिडविक बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed