{"_id":"6175b8781a714f358e322994","slug":"more-than-half-left-the-pcs-pre-exam-jpnagar-news-mbd407297145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे से अधिक ने छोड़ दी पीसीएस प्री की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे से अधिक ने छोड़ दी पीसीएस प्री की परीक्षा
विज्ञापन
अमरोहा में परीक्षा छूटने के बाद बाहर आते परीक्षार्थी।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। परीक्षा में महज 30.66 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए यानी महज 4,945 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 11,983 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली है। परीक्षा केंद्रों के आस पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
जिले में रविवार को 34 केंद्रों में परीक्षा शुरू हुई। पीसीएस प्री के लिए कुल 16,128 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। रविवार की सुबह परीक्षा केंद्रों के गेट साढ़े 8.30 बजे से खोल दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को जांच पड़ताल के बाद दाखिल कराया गया। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के अंदर कक्ष के बारे में जानकारी दर्ज रही। सुबह 9.30 बजे प्रश्न पत्र बांटे गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को हल किया। पहली पाली में महज 4,977 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 11,151 अभ्यर्थियों ने दूरी बना ली है। वहीं दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट आ गई इस बार दोपहर 2.30 बजे से परीक्षा हुई जिसमें कुल 4,945 ने परीक्षा दी इसमें भी 32 परीक्षार्थी कम हो गए।
प्रधान डाकघर में जमा हुईं उत्तर पुस्तिका
अमरोहा। पीसीएस प्री की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका प्रधान डाकघर में जमा हुई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने विशेष काउंटर पर उत्तर पुस्तिका को जमा कराया। वहीं शाम को भी उत्तर पुस्तिका को सील बंद कर जमा किया गया। इसके लिए पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका के तीन लिफाफे कराए नष्ट
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए तीन लिफाफे अधिक हो गए थे परीक्षा की समाप्ति के बाद इसे कलक्ट्रेट परिसर में नष्ट करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक जयकरन सिंह और नोडल अधिकारी विवेक यादव के समक्ष उत्तर पुस्तिका को नष्ट की प्रक्रिया पूरी हुई है।