फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mohammad Raza and Tuba Furkan of Naugaowa Sadat also returned home

नौगांवा सादात के मोहम्मद रजा और तूबा फुरकान की भी हुई वतन वापसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Raza and Tuba Furkan of Naugaowa Sadat also returned home
कस्बे के रहने वाले एमबीबीएस के छात्र मोहम्मद रजा और तूबा फुरकान भी यूक्रेन से सकुशल वतन वापस लौट आए हैं। एयरपोर्ट से ही मोहम्मद रजा परिजनों के साथ दिल्ली स्थित फ्लैट रुके। जबकि तूबा एयरपोर्ट से सीधे अपने घर पहुंची। दोनों बच्चों के परिजनों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नौगावां सादात की नई बस्ती निवासी फुरकान अहमद की बेटी तूबा फुरकान युक्रेन की एक मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। तूबा पिछले चार दिन से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक शेल्टर हाउस में थीं। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचने पर तूबा ने यूक्रेन के हालात बयां किए। उन्होंने बताया कि रूसी का यूक्रेन पर हमला दिनों दिन तेज होता जा रहा है। वहां के हालात ठीक नहीं हैं। हमले का सायरन बजते ही हॉस्टल से सीधे बंकर की तरफ दौड़ लगानी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को छात्रों ने निजी खर्चे पर दो बस की व्यवस्था की। सकुशन घर पहुंचने की दौड़ में आधा अधूरा सामान पैक कर हंगरी के लिए निकल पड़े थे। वहां बड़ी-बड़ी इमारतें जमीन पर बिखरी पड़ी हैं। 28 फरवरी को हंगरी बॉर्डर तक पहुंचे और किसी तरह हंगरी में एंट्री ली। तभी से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के पास शेल्टर होम में रुके हुए थे। बृहस्पतिवार को फ्लाइट मिलने के बाद वतन वापसी हुई है। नौगावां सादात निवासी छात्र मोहम्मद रजा भी गुरुवार रात सकुशल घर वापसी हो गई है। रूसी हमले के बीच वह तीन दिन से पोलैंड के शेल्टर होम में रुके हुए थे। एयरपोर्ट से रजा के परिजन उन्हें सीधे अपने दिल्ली स्थित फ्लैट पर ले गए। रजा के सकुशल वापस आने से परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed