फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Mission Shakti Page-6.0: Respect for Women and Girls

मिशन शक्ति पेज-6.0 : महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti Page-6.0: Respect for Women and Girls
अमरोहा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी लखन सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सुप्रसिद्ध कवयित्री मधु चतुर्वेदी ने काव्यपाठ कर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मविश्वास, सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में खेल क्षेत्र की चार बालिकाओं, समाज कल्याण विभाग की चार महिलाओं, पांच सुपरवाइजर, छह नर्सिंग ऑफिसर और तीन पशु चिकित्सा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। विद्यालयों में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाली 15 मेधावी छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र, शॉल और पुष्पगुच्छ दिए गए। कार्यक्रम में 350 से अधिक महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

एसपी ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित वातावरण बनाने में जनभागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया, सीडीओ अश्वनी मिश्रा, एसडीएम ऋतु चौधरी, सीओ धनौरा अंजली कटारिया समेत महिला पुलिसकर्मी, चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स, शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पैदल मार्च निकाल महिलाओं को किया जागरूक
अमरोहा। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत सोमवार देर शाम अमरोहा नगर और नौगावां सादात में पुलिस ने पैदल मार्च निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिला अपराधों से बचाव के उपाय बताए और उत्पीड़न की स्थिति में बिना डरे पुलिस से संपर्क करने की अपील की। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि महिलाओं को शासन की महिला हेल्पलाइन, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा सेवाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। अमरोहा में मार्च का नेतृत्व शहर कोतवाल चंद्र प्रकाश शुक्ल और नौगावां सादात में प्रभारी निरीक्षक रजनी द्विवेदी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed